---Advertisement---

Mp news:बस हादसे मे 3 की मौत,41 हुए घायल, जाने मामला

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : मोहि घाट हादसा : बस में दबे थे 41 यात्री ,3 यात्रियों ने तोडा दम , 18 हुए रेफर , यात्री बोले : नींद खुली तो दिखा मौत का मंजर

Mp news : भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा कंपनी की बस क्रमांक CG 07 CG 2871 तिगांव के मोहि घाट पर अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई उसके बाद एक छोटी पुलिया को तोड़कर 20 से 25 फुट की गहराई में गिर गई। यह घटना गुरुवार की रात 10:30 बजे के आसपास बताई जा रही है।

इस भीषण दुर्घटना में कुल 41 यात्री बस में दब गए थे। वही एक एक करके 3 यात्रियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि मृतकों की पुष्टि पांढुर्णा एसडीओपी बृजेश भार्गव ने की है।

घायलों के मुताबिक सभी लोग नींद में थे। लेकिन जैसे ही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई तो सभी की चीख पुकार सुनकर सबकी नींद खुली। ओर जब उन्होंने दुर्घटना का नजारा देखा तो सभी को मौत का मंजर दिखाई दिया।

Mp news : बारिश से अनियंत्रित हुई बस,25 फुट खाई में गिरी :-

घायल रोहित कुमार ने बताया कि घटना के दौरान वह मोबाईल देख रहा था। इस दौरान बारिश का दौर लगातार जारी था। पहले बस डिवाइडर से टकराई उसके बाद बस छोटी पुलिया तोड़कर 20 से 25 फुट की गहराई में समा गई। बताया जा रहा है कि अधिक बारिश होने ओर मोहि घाट की सबसे बड़ी ढलान पर यह हादसा हुआ है।

खाना खाकर निकले और 20 मिनिट के बाद हादसा :-

भोपाल से हैदराबाद जा रहे रोहित कुमार ने बताया कि ड्राइवर ने एक ढाबे पर खाना खाने के लिए बस रुकी थी। जहा सभी ने खाना खाया। उसके महज 20 मिनिट बाद हुआ हादसा होने की बात घायलों ने बताई।

बस की स्पीड 110 से 120 तक :-

बस में सवार होकर भोपाल से पांढुर्णा आ रहे बस यात्री अभिजीत कङू , सोहम कङू ने बताया कि बस की स्पीड 110 से 120 तक की थी। ओर बारिश लगातार जारी थी। इस दौरान यह हादसा हुआ।

ढाबा संचालक बना प्रत्यक्षदर्शी ,सबसे पहले पहुंचाया अस्पताल :-

मोहि घाट के बंदरिया ढाबा संचालक संदीप गांजरे ने खुद दुर्घटना का प्रत्यक्षदर्शी है। सबसे पहले ढाबे का पूरा स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा। ओर घायल को बहार निकालकर लहू लुहान हालत में घायलों को उनके निजी वाहन से पांढुरना सिविल अस्पताल पहुंचाया।

8 डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा ,मदातगार बने लोग :-

मोहि घाट में हुई भीषण दुर्घटना की सूचना के बाद पांढुरना सिविल अस्पताल के डॉक्टरो के साथ साथ सभी स्वास्थ कर्मी काफी सक्रिय दिखाई दिए। जिन्होंने सभी घायल का समय पर इलाज किया। वही घटनास्थल ओर अस्पताल में लोगो ने काफी मदत की।

18 घायल को किया रेफर :-

डॉक्टर मिलिंद गजभिए के अनुसार कुल 21 घायल का प्राथमिक इलाज करने के बाद सभी को अलग अलग वाहनों से नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घायल में अमीर कुमार , बसिया गुप्ता , दिलीप लोधी , राम शेंडे, मनीष जायसवाल , रोहित कुशवाह , राहुल राणा , ओमप्रकाश साहू , प्रभा सिंह , सौरभ देशमुख , अजय तिवारी , ममता गुप्ता , मोहित यादव , प्रणव घाभ , राजकुमार , रेखा ठाकुर , ओर सिया गुप्ता शामिल है।

कलेक्टर ASP SDM का अस्पताल में डेरा :-

मोहि पर हुई इस भीषण दुर्घटना की सूचना के बाद पांढुरना कलेक्टर अजय देव शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी , एसडीओपी बृजेश भार्गव , एसडीएम नेहा सोनी , तहसीलदार विनय ठाकुर , सीईओ ललित चौधरी , नायब तहसीलदार राजेश पटवा, थाना प्रभारी अजय मरकाम गुरुवार की रात दो बजे तक सिविल अस्पताल में डेरा डाले रहे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पार्टी में असंतोष रोकने के लिए भाजपा का 'स्पेशल प्लान', मंत्री पद के दावेदारों को निगम-मंडल में तैनात कर सकती है पार्टी
पार्टी में असंतोष रोकने के लिए भाजपा का 'स्पेशल प्लान', मंत्री पद के दावेदारों को निगम-मंडल में तैनात कर सकती है पार्टी

पार्टी में असंतोष रोकने के लिए भाजपा का 'स्पेशल प्लान', मंत्री पद के दावेदारों...

Share & Earn