---Advertisement---

Mp news:इंस्टाग्राम के जाल में फंसाकर 5 लाख रुपए ठगे, सोना लेने आया था सतना

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:दिव्यांग युवती से ठगी का आरोपी सतना में गिरफ्तार, इंस्टाग्राम के जाल में फंसाकर 5 लाख रुपए ठगे, सोना लेने आया था सतना,

Mp news : मध्यप्रदेश के सतना सिविल लाइन थाना ने एक साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोधपुर राजस्थान का रहने वाला सोहेल वेलिम है। वह मानसिक दिव्यांग युवती से ठगी करने आया था।

पुलिस के अनुसार 2 साल पहले आरोपी ने आकाशगंगा नहर पतेरी की रहने वाली दिव्यांग युवती को इंस्टाग्राम के जरिए अपने जाल में फंसाया था। उसने परिवार की बीमारी आदि बहाने बनाकर युवती से ऑनलाइन 5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे।

युवती के परिजनों को जानकारी मिलने पर 2023 में पुलिस में शिकायत की गई और मोबाइल नंबर बदल दिया गया। लेकिन आरोपी इस नया नम्बर ढूढ़कर फिर से पैसे की मांग शुरू कर दी। शानिवार को आरोपी अपने एक साथी के साथ सतना आया और युवती से सोने के गहने हड़पने की योजना बना रहा था।

परिजनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उसका साथी फरार हो गया, जबकि सोहेल को लोगो ने सुमित बाजार के सामने पकड़कर पुलिस को सौप दिया।

फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार साथी की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि यह गिरोह प्रदेश और बाहर कई लोगो को अपना शिकार बना चुका है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें होली पर दो दिन का सरकारी अवकाश, 3 मार्च के साथ 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित
होली पर दो दिन का सरकारी अवकाश, 3 मार्च के साथ 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित

होली पर दो दिन का सरकारी अवकाश, 3 मार्च के साथ 4 मार्च 2026...

Share & Earn