---Advertisement---

Mp news:देवरिहन में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, फरार चालक की तलाश तेज

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:तेज रफ्तार बाइक ने ली मासूमियत की कीमत,देवरिहन में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, फरार चालक की तलाश तेज

Mp news : मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिहन गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव की 65 वर्षीय वृद्ध महिला सुखमंती विश्वकर्मा अपने घर के पास सड़क किनारे से गुजर रही थीं, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

https://newse7live.com/mp-news-the-matter-of-embezzlement-was-raised-in-the-public-hearing/

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रीवा रेफर कर दिया।

https://youtu.be/FHXgoetwTSg

परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर गुजरते हैं। खासकर बाइक चालक अक्सर बिना हेलमेट और लापरवाही से तेज गति में वाहन चलाते हैं, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैफिक नियमों के पालन और नियमित गश्त की कमी के कारण ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:सीधी: संकल्प से समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों की सुनी समस्याएं
Sidhi news:सीधी: संकल्प से समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों की सुनी समस्याएं

Sidhi news:नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित संकल्प से समाधान...

Share & Earn