---Advertisement---

Mp news:मऊगंज के लोढी गांव में कच्चा मकान ढहा, प्रसाद बना रहीं पांच महिलाएं घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : सावन की बारिश बनी कहर: मऊगंज के लोढी गांव में कच्चा मकान ढहा, प्रसाद बना रहीं पांच महिलाएं घायल, PM आवास योजना की जमीनी हकीकत उजागर

Mp news : सावन की फुहारें जहां शहरों में रूमानी मौसम की सौगात लाती हैं, वहीं गांवों में यह अब जीवन पर आफ़त बनती जा रही हैं। मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत लोढी में सोमवार को एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया जिसने प्रशासन की योजनाओं और उनके दावों की पोल खोल दी।

सोमवार शाम करीब चार बजे गांव के सुखलाल यादव के पुराने कच्चे मकान में भंडारे के लिए प्रसाद बनाया जा रहा था। सावन में देवी पूजन के लिए गांव में आयोजन चल रहा था और महिलाएं बारिश से बचने के लिए घर के भीतर ही प्रसाद पका रही थीं। तभी अचानक मकान ने करवट ली और भरभराकर ढह गया।

Mp news : मकान ढहने से अंदर मौजूद शांति उर्फ श्यामकली यादव (60), सविता यादव (35), दुर्गा यादव (30), सुनीता यादव (25), और बबीता यादव (15) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की आवाज सुनते ही गांव के लोग दौड़े और मलबा हटाने में जुट गए। कुछ ही देर में डायल 100 को सूचना दी गई, जिसने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह हादसा न केवल एक दर्दनाक घटना है, बल्कि एक कड़वी सच्चाई की ओर इशारा करता है — कि आज भी कई ग्रामीण परिवार जर्जर और असुरक्षित कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर साल ग्रामीणों को पक्के मकान देने के दावे किए जाते हैं, परंतु लोढी जैसे सैकड़ों गांवों की जमीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी कहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मकान की स्थिति पर ध्यान दिया गया होता या परिवार को आवास योजना का लाभ मिला होता, तो यह हादसा टल सकता था।

सवाल उठता है कि क्या सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही चलती रहेंगी? और क्या अगला हादसा किसी और की ज़िंदगी निगलने के बाद हमें फिर से जगाएगा?

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn