---Advertisement---

Mp news:मुख्यमंत्री ने मानी मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांगे

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सीधी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आभार ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर नीलेश शर्मा को सौंपा गया।

Mp news : बता दें कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया द्वारा पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पत्रकार सुरक्षा बीमा पॉलिसी में बीमा कंपनी द्वारा बढ़ाई गई प्रीमियम राशि को वापस लेने एवं पूर्व से निर्धारित समय सीमा को बढ़ाने की मांग उठाई गई थीं जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए हमारे संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांग को स्वीकार करते हुए बढ़ी हुई बीमा राशि को सरकार द्वारा बहन करने का आदेश जारी किया गया है।

इसी तरह पूर्व से निर्धारित अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी का आदेश दिया है। हम सभी पत्रकार साथियों ने मुख्यमंत्री आभार व्यक्त करते हुए ज्ञापन पत्र भेजकर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस अवसर पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शिवपूजन मिश्रा, महासचिव हरीश द्विवेदी, कार्यालय सचिव जनार्दन तिवारी, प्रवीण तिवारी, राज कुमार पटेल, रजनीश तिवारी, धर्मेन्द्र सोनी, संतोष तिवारी, सुभाष तिवारी, दीपक द्विवेदी, राज कुमार जायसवाल, आशीष पाण्डेय, अजय मिश्रा, प्रवेश शुक्ला, मनीष मिश्रा, सुभाष गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल
Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों...

Share & Earn