Mp news:तालाब के पास मिली एक व्यक्ति की लाश

September 15, 2024, 9:54 PM
2 Mins Read
5 Views
20240902 092239 News E 7 Live

Mp news : खरखरा सेफ्टी वॉल के समीप मिली लाश, दुर्घटना या हत्या जांच में जुटी पुलिस

Mp news : सीजी के बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरा तालाब में आज रविवार को अज्ञात शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। जहा उस तालाब से होने वाले ओवरफ्लो के कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। जहा लोहरा थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने यह बताया कि प्रथम दृष्टया सेफ्टी वॉल से गिरने से इसकी मौत हुई होंगी इसका अंदाजा लगा रहे हैं।

जहा इस अज्ञात शव के मिलने के बाद मर्ग को कायम कर लिया गया है, जहा जांच शुरू कर दिया गया है। वही फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वही पुलिस द्वारा उस व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष की बताई जा रही है। जहा यह घटना कब की है यह भी कुछ नहीं कह सकते है जहा आज शाम के समय कुछ लोगों ने इस लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

Mp news : वही थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि खरखरा तालाब में जो सुरक्षा की दीवार बनी हुई है वह काफी ऊंचा है। जहा यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीवार से गिरने के बाद ही ढलान क्षेत्र में पानी उसमे एकत्र होता है उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई है। जहा पानी इकठ्ठा होने के बाद जो इसका एरिया बचाता है। वहां पर व्यक्ति की लाश मिली है और लास मिलने के बाद आज शाम हमे जानकारी मिली है वही जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को सुरक्षित रेस्क्यू कर जांच शुरू कर दी गई है।

कल होगा पोस्ट मॉडम

इसके बाद थाना प्रभारी ने बताया कि शव को लाने के बाद समय काफी हो चुका था। जहा कल उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वही फिलहाल शव का पंचनामा किया गया है और उसकी तस्वीर लेकर उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। वही अभी तक लाश का शिनाख्त नहीं हो पाया है। जहा उन्होंने यह बताया है कि जो सुरक्षा घेरा जहां से पानी का ओवरफ्लो गिरता है। जहा उसकी ऊंचाई लगभग 40 से 45 फिट है और वहां से गिरने के बाद एक गहरा गड्ढा भी हो जाता है। जहां पर पानी इकठ्ठा होता है तो उसी जगह के करीब ही उस व्यक्ति की लाश मिली है।

खरखरा तालाब जंगली क्षेत्र से घिरा हुआ है और यहां पर असामाजिक तत्वों का भी डेरा लगा रहता है। इसलिए पुलिस के द्वारा दुर्घटना के साथ ही साथ हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। लेकिन सबसे पहले युवक की शिनाख्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। जहा अक्सर ओवरफ्लो वाले एरिया में लोग जान जोखिम में लेकर उत्सुकता बस चले जाते हैं और कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। वही पुलिस अब इस घटना के बाद से सभी पहलुओं पर ध्यान देकर जांच वा पड़ताल करेगी थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि जांच के बाद ही सारा खुलासा हो पाएगा।

Exit mobile version