---Advertisement---

Mp news:सवारी बैठाने की बात पर हुआ विवाद,वीडियो हुआ वायरल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : देर रात रेलवे स्टेशन रोड पर दो युवक भिड़े,दोनो के बीच जमकर हुई मारपीट

मारपीट में घायल हुए दोनो युवक,कोतवाली थाना पुलिस ने मामला शांत करवाया।

दोनो घायल युवकों को अस्पताल भेजा, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने।

Mp news : मध्यप्रदेश के खंडवा में देर रात दो युवक रेलवे स्टेशन रोड पर आपस में लड़ने लगे। देखते ही देखते यह लड़ाई मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने ही कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। मारपीट का लाइव वीडियो के सामने आया है, जिसमें दोनों युवक एक–दूसरे पर हमले करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में दोनो स्टील की रोड तथा लोहे की चीजों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस मारपीट में दोनों युवकों को गहरी चोटे आई हैं। कोतवाली पुलिस ने मारपीट में लहूलुहान दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बताया जा रहा है, कि टैक्सी में सवारी बैठाने की बात को लेकर शक्ति यादव तथा सद्दाम के बीच विवाद हुआ और थोड़ी ही देर में यह विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों इतनी बुरी तरह लड़ रहे थे की कोई बीच बचाव करने भी नहीं आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें विक्रेता डकार गया हितग्राहियों का खाद्यान्न शिकायत पर हुई जांच
विक्रेता डकार गया हितग्राहियों का खाद्यान्न शिकायत पर हुई जांच

विक्रेता डकार गया हितग्राहियों का खाद्यान्न शिकायत पर हुई जांच शिकायत सही पाई गई,...

Share & Earn