---Advertisement---

Mp news:ई-रिक्शा की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:ई-रिक्शा की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, हत्या की आशंका जताते हुए की कार्रवाई की मांग

Mp news : सीधी जिले के मऊगंज क्षेत्र में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब ई-रिक्शा की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हड़िया का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर 45 वर्षीय कामता साकेत ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा में भर्ती कराया, लेकिन रविवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव को गांव लाया जा रहा था, तो खर्रा गांव के पास परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हत्या है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

Mp news  : सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई आर.पी. वर्मा ने ग्रामीणों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को उठाया और अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।

इसके बाद भी आक्रोश थमा नहीं। गांव पहुंचने पर परिजनों ने बस्ती के चौराहे पर शव रखकर करीब आधे घंटे तक फिर से विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान सड़क पर यातायात बाधित नहीं हुआ। अंततः पुलिस और प्रशासन ने पुनः आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक कामता साकेत परिवार का मुख्य सहारा थे, उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस कारण उन्होंने शासन से तात्कालिक आर्थिक मदद की भी मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आक्रोश और हत्या की आशंका इस घटना को महज सड़क दुर्घटना से कहीं बड़ा बना रहा है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:सीधी: संकल्प से समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों की सुनी समस्याएं
Sidhi news:सीधी: संकल्प से समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों की सुनी समस्याएं

Sidhi news:नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित संकल्प से समाधान...

Share & Earn