---Advertisement---

Mp news:करौला-मरखेड़ा मार्ग पर किसान को सिर में मारी गोली, दो जीपों में सवार हमलावर फरार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : करौला-मरखेड़ा मार्ग पर किसान को सिर में मारी गोली, दो जीपों में सवार हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

 

Mp news : रायसेन, मध्यप्रदेश। जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। ग्राम करौला और मरखेड़ा के बीच में किसान अखिलेश राय को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब वे शामली गांव से अपने घर मरखेड़ा लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिलेश राय अपनी जीप से सफर कर रहे थे, तभी दो अज्ञात जीपों ने उनका पीछा किया और पहले साइड मांगा। जैसे ही उन्होंने साइड दी, हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में एक गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में लगी। घायलावस्था में अखिलेश किसी तरह ग्राम मरखेड़ा पहुंचे और अपने परिजनों को इस हमले की जानकारी दी।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली लगने के कारण अखिलेश राय अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

इधर, सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। इस हमले के पीछे कारण आपसी रंजिश मानी जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn