---Advertisement---

Mp news:कबड्डी के मैदान से लेकर सुरक्षा के मोर्चे तक… 41 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद उप निरीक्षक प्रद्युम्न अग्निहोत्रीने लिया सम्मानजनक विदा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:कबड्डी के मैदान से लेकर सुरक्षा के मोर्चे तक… 41 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद उप निरीक्षक प्रद्युम्न अग्निहोत्री ने लिया सम्मानजनक विदा

 

Mp news : ग्वालियर से जबलपुर तक, कबड्डी के मैदान से लेकर सुरक्षा के जिम्मेदार मोर्चे तक – उप निरीक्षक प्रद्युम्न अग्निहोत्री ने 41 वर्षों की सेवा में जो योगदान दिया, वह मप्र पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है। 30 नवम्बर 1984 को ग्वालियर स्थित दूसरी वाहिनी में भर्ती होकर अपनी सेवा की शुरुआत करने वाले यह कर्मठ जवान न सिर्फ एक अनुशासित पुलिसकर्मी थे, बल्कि एक कुशल खिलाड़ी भी रहे।

1985 से 1999 तक इन्होंने मप्र पुलिस कबड्डी टीम के कप्तान के रूप में अपनी अगुवाई में टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस दौरान उन्हें तीन बार “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी” का पुरस्कार भी मिला। यही नहीं, उन्होंने 4 बेस्ट जोन और 11 बार ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी चैंपियनशिप में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अपने खेल जीवन के बाद इन्होंने प्रशासनिक दायित्व को बखूबी निभाया। सीधी के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता केदारनाथ शुक्ल के यह 24 वर्षों तक सुरक्षा अधिकारी रहे। यह कार्यकाल न केवल लंबा रहा, बल्कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना।

पुलिस विभाग की 6वीं वाहिनी जबलपुर से 31 जुलाई 2025 को उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर इन्होंने अपनी शानदार सेवा यात्रा को विराम दिया। इनके सेवानिवृत्त होने पर विभागीय साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी और इनके योगदान को यादगार बताया।

इनकी कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है – जहां खेल, सेवा और कर्तव्यपरायणता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। ऐसे अधिकारी का सेवापथ मप्र पुलिस के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn