---Advertisement---

Mp news:जमीन पर पड़े मिले अर्धनग्न शिक्षक, वायरल वीडियो के बाद अधिकारियों ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : मऊगंज में मास्टर साहब का नशे वाला जलवा

जमीन पर पड़े मिले अर्धनग्न शिक्षक, वायरल वीडियो के बाद अधिकारियों ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई

Mp news : मऊगंज जिले से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला साबित हो रहा है। वायरल वीडियो में शासकीय प्राथमिक विद्यालय नौढीया प्रहलाद में पदस्थ शिक्षक अंजनी साकेत नशे की हालत में जमीन पर अर्धनग्न अवस्था में पड़े नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को सामने आए इस वीडियो ने प्रशासन और शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है। बताया गया है कि शिक्षक स्कूल परिसर के बाहर ही शराब के नशे में टल्ली होकर गिर पड़े थे। हालत इतनी खराब थी कि उनके आधे कपड़े तक उतर गए और उन्हें इसका भी होश नहीं था।

Mp news : ग्रामीणों का कहना है कि अंजनी साकेत को अकसर स्कूल में भी नशे की हालत में देखा जाता है। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब जब वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार विवादों में जिले के शिक्षक

मऊगंज जिले से यह पहला मामला नहीं है, जब किसी शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी जिले के अलग-अलग स्कूलों में शिक्षकों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कहीं शिक्षक कक्षा में सोते नजर आए, तो कहीं शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में आर्केस्ट्रा पर थिरकते हुए कैद किए गए। ऐसे मामलों से साफ जाहिर होता है कि शिक्षा के स्तर को किस तरह मजाक बना दिया गया है।

शिक्षा पर उठ रहे सवाल

प्रदेश में शिक्षा को सुधारने और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सरकार लाख दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वायरल वीडियो ने न सिर्फ जिले की छवि को धूमिल किया है, बल्कि शिक्षा तंत्र पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn