---Advertisement---

Mp news:छात्रावास के छात्र की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत, लापरवाही का लगा आरोप

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : छात्रावास के छात्र की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत, लापरवाही का लगा आरोप 

Mp news : शहडोल संभागीय मुख्यालय के पुलिस लाइन पटेल नगर के पास संचालित सीनियर अनूसूचित जाति छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा दसवीं के छात्र राजा प्रजापति पुत्र स्व.मथुरा प्रजापति (15) निवासी बोड़री की बीमारी से उपचार के दौरान मेडिकल कालेज जबलपुर में मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को छात्र की तबियत इतनी बिगड़ गई कि उसे जिला अस्पताल की पीआईसीयू में भर्ती करना पड़ा।यहां जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया और वहां मौत हो गई।

Mp news : छात्र बुखार आ रहा था।इसके बाद उसे निमोनिया हो गया,हालत ऐसी बिगड़ी की डाक्टर भी नहीं बचा पाए।परिजनों का अरोप है कि यहां के अधीक्षक रमेश द्विवेदी ने छात्र के समय पर उपचार नहीं दिलाया और जब उसकी हालत बिगड़ गई तब अस्पताल लेकर गए हैं।

https://youtube.com/shorts/u0lPHyYuvA0?feature=share

यहां छात्रों ने भी बताया कि राजा को कई दिन से बुखार आ रहा था और वह बताया भी लेकिन उसे हल्के से लिया और जब हालत बिगड़ने लगी तो अस्पताल लेकर गए जिसके कारण मौत हो गई है।मृतक के माता-पिता दोनो इस दुनिया में नहीं है।एक बहन है और दोनो-भाई बहन चाचा-चाची के संरक्षण में पल रहे थे।

चाचा पप्पू प्रजापति ने बताया कि जब अस्पताल मेें भर्ती किए हैं,तब सूचना दी गई है।अचानक इतनी जल्दी तबियत कैसे बिगड़ सकती है।कहीं न कहीं लापरवाही हुई है,जिसके कारण भतीजे की जान चली गई है।मौत के अधीक्षक के आए थे और मामले को इधर-उधर नहीं करने की बात करे थे।छात्रावास में यदि समय पर ध्यान दे दिया गया हेाता तो शायद जान नहीं जाती।

वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसबीएस चंदेल ने बताया कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई है।कलेक्टर और सहायक अयुक्त की जानकारी में भी मामला है।

जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया और हालात में सुधार नहीं हो रहा था जो जबलपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था,वहां मृत्यु हो गई है।हमे बच्चे की मौत का बहुत दुख है।यदि लापरवाही हुई है तो हम हास्टल में जाकर जांच कराएंगे।बच्चे का शव आज उसके गांव बोड़री पहुंच गया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त,18 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त,18 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त,18 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ...

Share & Earn