---Advertisement---

Mp news:पत्थरों से एक के बाद एक के ऊपर हुई मारपीट

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : मक्सी में दो पक्षों में विवाद विवाद में पथराव और हुई फायरिंग,एक की मौत

 

Mp news : जिले के मक्सी में मंगलवार रात को एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। दो पक्षों के विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से भाजपा ने सदस्यता अभियान के दौरान मारपीट का आरोप लगाकर एक व्यक्ति पर मक्सी थाने में मामला दर्ज हुआ था।

इसके बाद से ही मक्सी में तनाव की स्थिति बन रही थी। आज रात को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और पत्थरबाजी के साथ साथ फायरिंग भी हो गई। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग में एक की मौत हुई है और घायल छह लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। घायलों में

Mp news : इकबाल खां 45 वर्ष एवं जुनेद खां गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इन्दौर रेफर किया गया। इसके अलावा

अमजद पिता अजीत खां

अर्जान पिता आरिफ 14 वर्ष,

जुनेद खा पिता शाबीर खा 45 वर्ष,

इकबाल खा पिता मुस्तफिर 48 वर्ष,

अमजद पिता अजीत खा 40 वर्ष,

अहुजर पिता शाबीर 24 वर्ष,

अल्ताफ पिता शाजिद 26 वर्ष शामिल हैं । पत्थरबाजी में मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेन्द्र पटेल भी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मक्सी में पुलिस बल तैनात किया गया है। शाजापुर के जिला अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया है।

वहीं पुलिस में जानकारी देते हुए बताया है कि विवाद किस वजह से हुआ है इस विवाद की पुष्टि नहीं हो पाई है। पर विवाद होने की वजह से लोगों में काफी गुस्सा है। इसके बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और जगह-जगह पर पुलिस को तैनात कर दिया है तभी कोई भी अप्रिय और बड़ी घटना न होने पाए। और जांच टीम का गठन कर दिया गया है जहां जाँच टीम अपना कार्य कर रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मंदिर के पास वर्षों से चल रहा था सट्टा, पुलिस को अब आई भनक  410 रुपए के साथ लेचू गिरफ्तार
मंदिर के पास वर्षों से चल रहा था सट्टा, पुलिस को अब आई भनक  410 रुपए के साथ लेचू गिरफ्तार

मंदिर के पास वर्षों से चल रहा था सट्टा, पुलिस को अब आई भनक ...

Share & Earn