---Advertisement---

Mp news:कुंड में उतरे नेता प्रतिपक्ष,भ्रष्टाचार के खिलाफ जल समाधि, अस्पताल में भर्ती

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:कुंड में उतरे नेता प्रतिपक्ष,भ्रष्टाचार के खिलाफ जल समाधि, अस्पताल में भर्ती

Mp news : खंडवा नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को खंडवा में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने झीलोद्यान स्थित गणेश विसर्जन के लिए बनाए गए वैकल्पिक कृत्रिम कुंड में जल समाधि लेकर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। राठौर करीब एक घंटे तक कुंड के भीतर आधा शरीर पानी में डाले बैठे रहे और नगर निगम पर 45 लाख रुपए की लागत से बने इस कुंड में भ्रष्टाचार करने का आरोप जड़ा।

राठौर ने कहा कि नगर निगम जनता से मकान टैक्स और नल टैक्स के रूप में जो राजस्व प्राप्त करता है, उसी पैसे से कृत्रिम कुंड बनाने का बजट मंजूर किया गया था, लेकिन निगम अधिकारियों और ठेकेदार ने मिट्टी की पाल डालकर केवल पॉलिथीन बिछा दी और करोड़ों की जनता की कमाई की बर्बादी कर दी। उन्होंने मौके पर निगम कमिश्नर को बुलाने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम वित्तीय अनियमितताओं का अड्डा बन चुका है और शहर की जनता के साथ खुला धोखा किया जा रहा है। वहीं, थाना पदमनगर टीआई प्रवीण आर्य ने मौके पर पहुंचकर राठौर को समझाइश दी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

करीब एक घंटे तक कुंड में रहने के बाद जब पुलिस व कांग्रेस पदाधिकारियों ने समझाया तो राठौर बाहर निकले, लेकिन एलर्जी की शिकायत के चलते उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें विक्रेता डकार गया हितग्राहियों का खाद्यान्न शिकायत पर हुई जांच
विक्रेता डकार गया हितग्राहियों का खाद्यान्न शिकायत पर हुई जांच

विक्रेता डकार गया हितग्राहियों का खाद्यान्न शिकायत पर हुई जांच शिकायत सही पाई गई,...

Share & Earn