---Advertisement---

Mp news:घर मे पटाखे बना रहे लोगो को पुलिस ने पकड़ा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : ब्योहारी में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

बीते माह से घर में हो रही थी संचालित, तीन युवक गिरफ्तार

 

Mp news : शहडोल जिले के व्योहारी थाना छेत्र के गाँव में पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने काफी मात्रा में विस्फोटक, आतिशबाजी के सामान बनाने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। युवक़ो के पास से पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ और आतिशबाजी बनाने का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने युवक़ो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दीपावली और दशहरा को लेकर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। बेवहारी पुलिस ने एक सूचना पर दबिश देकर गांव निवासी फैयाज खान, फरीद अहमद, जहीर अहमद,को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री, आतिशबाजी, आतिशबाजी बनाने का सामान बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवको ने बताया कि वह करीब एक माह पहले से घर में पटाखा बनाने का काम कर रहे थे । जहीर ने बताया कि वह पटाखा बनाने की सामग्री को बाहर से खरीदकर लाता था।

इन पटाखों को दीपावली और दशहरा में बेंच कर मुनाफा कामना चाह रहा था लालच में आकर हम लोगो ने घर में ही फटाखा बनने का कार्य शुरू किया था। लेकिन सजग रहने वाली बेवहारी पुलिस ने कोई अप्रिय घटना घटित हो उसके पहले ही आरोपियों क़ो फटाखा सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरदा से दबोचा
किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरदा से दबोचा

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को...

Share & Earn