Mp news:बीच बाजार में पुलिसकर्मी को मार दिया थप्पड़

October 15, 2024, 9:41 AM
2 Mins Read
9 Views
20241015 093802 News E 7 Live

Mp news : बीजेपी नेता ने जड़ा पुलिस वाले को तमाचा,रौब में आई खाकी ने बीच बजार उतारी नेतागिरी

मैहर में देवी विसर्जन के चल समारोह के दौरान की घटना

Mp news : मैहर में बीजेपी नेता की ऐसी हिमाकत कि सरेआम पुलिस वाले को तमाचा जड़ दिया। यह घटना उस वक्त की है जब मैहर में दुर्गा विसर्जन को लेकर चल समारोह चल रहा था। पुलिस आरक्षक को तमाचा जडऩे का वीडियो वायरल होने के बाद खाकी भी रौैब में आ गई और बदसलूक भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष की बीच बजार नेतागिरी उतार दी। आरोपी अरुण चौरसिया को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाल दिया गया तो बीच सडक़ पुलिस सबक सिखाती रही।

धार्मिक नशे में था चूर

Mp news : मैहर में जिस बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी हेकड़ी निकाल दी और सडक़ पर जुलूस निकाल दिया वो अरुण चौरसिया धार्मिक इतना रहा कि दुर्गा मां का विसर्जन करने जा रहा था और नशे में इस कदर चूर रहा कि पुलिस और भीड़ में फर्क नजर नहीं आया। दरअसल मैहर में रविवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के चल समारोह निकाला जा रहा था। आरक्षक गुड्डू यादव यहां ड्यूटी पर तैनात था। चल समारोह शारदा टॉकीज चौराहे पर पूर्वी दरवाजे के पास पहुंचा तो नशे में धुत पार्षद पति व बीजेपी नेता अरुण चौरसिया अपने साथियों के साथ सडक़ पर नाचने लगा। इससे चल समारोह की गति धीमी पड़ गई। ट्रैफिक जाम होने लगा था। पुलिस आरक्षक गुड्डू यादव ने सामान्य तौर पर अन्य लोगों के साथ ही भाजपा नेता को भी आगे बढऩे को कहा। इस पर वह ऐसा भडक़ा कि आरक्षक की ओर झपटा और मारपीट करने लगा। यह देखकर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और उन्हें अलग कराया। इसी समय किसी ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा तो पुलिस के आला अफसरों ने मामले को संज्ञान लिया और कार्रवाई की। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी नेता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी है पार्षद

Mp news : आरोपी अरुण चौरसिया की पत्नी अर्चना चौरसिया वार्ड 12 से निर्दलीय पार्षद चुनी गई थीं। बाद में उसने भाजपा को समर्थन दे दिया। विधानसभा चुनाव के समय अरुण चौरसिया ने भी भाजपा जॉइन कर ली थी। वह भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने भाजपा नेता अरुण चौरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। बता दें कि अरुण चौरसिया मैहर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भोला चौरसिया का पुत्र हैं। वह इसके पहले भी कई बार विवाद कर चुका है।

Exit mobile version