---Advertisement---

Mp news:सतना की बेटी प्रिया अग्रवाल ने हासिल की छठवीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:सतना। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा 2023 के परिणाम में सतना जिले के बिरसिंहपुर निवासी प्रिया अग्रवाल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए छठवीं रैंक प्राप्त की है। प्रिया की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्रिया अग्रवाल के पिता विजय अग्रवाल बिरसिंहपुर स्थित गैवीनाथ शिव मंदिर के समीप नारियल प्रसाद की दुकान चलाते हैं। सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली प्रिया ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

Mp news:इससे पहले प्रिया का चयन डिस्ट्रिक्ट लेबर ऑफिसर के पद पर हुआ था और उन्हें रीवा जिले में पदस्थापना मिली थी। अब वे बतौर डिप्टी कलेक्टर सेवाएं देंगी।

प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय-सीमा बैठक में लंबित आवेदनों एवं समय-सीमा पत्रों की...

Share & Earn