---Advertisement---

Mp news:सतना में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, जिला के. प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद 

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : सतना में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, जिला के. प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद 

Mp news : माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से किया गया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा होटल भरहुत परिसर तथा चित्रकूट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस भव्य आयोजन में जिला प्रशासन के अधिकारी, पर्यटन विभाग के पदाधिकारी, निजी होटलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से उत्साह और श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक कीर्तन और भजन संध्या से हुई, जहां भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और लीलाओं का भावपूर्ण गायन किया। जन्माष्टमी की रात्रि में पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का स्वागत करते हुए दीप प्रज्वलन, झूला सजावट और आरती की।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस सामूहिक पर्व ने न केवल धार्मिक महत्व को उजागर किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी मजबूत किया। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर देशभक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे जिले में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना दिया। कृष्ण जन्मोत्सव का यह आयोजन सतना और चित्रकूट की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक जीवंत बनाता है।भरहुत होटल के प्रबंधक शिवेन्द्र सिंह,पर्यटन प्रबंधक,सलिल सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn