---Advertisement---

MP news:भोपाल में होने वाले 2 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

MP news:राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी की बैठक 19 फरवरी को भोपाल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2 फरवरी को प्रस्तावित एकत्रिकरण एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा एवं रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में ब्राह्मण समाज से जुड़े ज्वलंत और महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में सर्वसम्मति से निम्न प्रमुख मांगों को उठाया गया –

BIPA (ब्राह्मण आइडेंटिटी प्रोटेक्शन एक्ट) को शीघ्र लागू किया जाए।

संतोष वर्मा को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

भगवान परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।

EWS आरक्षण को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाए।

स्वर्ण आयोग का गठन किया जाए।

MP news:यह बैठक परशुराम सेना के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नेता राजेश दुबे जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। अपने संबोधन में दुबे जी ने ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों से आह्वान किया कि वे 2 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाज की एकजुट शक्ति का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज अपने अधिकारों के लिए संगठित और निर्णायक संघर्ष करे।
बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेना मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विनय शुक्ला जी ने की। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी का कार्यक्रम समाज की दिशा और दशा तय करने वाला साबित होगा।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे—

MP news:ब्राह्मण रेजीमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राम नारायण अवस्थी ब्राह्मण कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. अजय तिवारी
परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पांडेय और परशुराम सेना प्रदेश संयोजक पं. रमेश दुबे,परशुराम सेना युवा नेता कमल नयन शुक्ला सोशल मीडिया प्रभारी शिवम शुक्ला बी.एल. पांडेय,रामकिशोर तिवारी सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MP news:बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में समाजहित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन चलाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा 2 फरवरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn