जब मुख्यमंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बताया श्याम और छेनू
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने साधा निशान

सतना में शिवराज ने बोला बनने से पहले ही बिखरा indi गठबंधन, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी श्याम और छेनू जैसी…जो जमीन के लिए लड़ते हैं, कहा दिग्विजय की चक्की में पीस गए कमलनाथ
Cm की प्रेस वार्ता
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस और INDI गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया। शिवराज ने नीतीश कुमार के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार ने भी कहा है कि कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती।
इसके पहले भी अगर आप देखेंगे कि कांग्रेस ने कांग्रेस की चिंता की और कांग्रेस ने अपने परिवारों की चिंता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी बेटा और बेटी को स्थापित करने में जुटी हैं। उसी परंपरा को कमलनाथ जी निभा रहे हैं। दिग्विजय जी अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। पर्दे के पीछे INDI तो बिखर ही गया है, कांग्रेस भी बिखर रही है।
शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सफाई देनी पड़ रही है। कांग्रेस नेता तो जय और वीरू की जोड़ी बता रही है। अब ये जोड़ी जय-वीरू की जोड़ी नहीं है…। एक फिल्म आई थी मेरे अपने जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी थी। दोनों ही अपने-अपने मोहल्ले के कब्जे के लिए लड़ते थे। ये बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।
गिनाए कमलनाथ के ‘पाप’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज ने कमलनाथ के ‘पाप’ गिनाए। उन्होंने कहा कि कमलनाथ पूछते हैं कि उन्होंने क्या पाप किए थे। जब कमलनाथ की सरकार बनी तो भाजपा की सभी योजनाओं पर आपने ताला डाल दिया था। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में कन्याओं को पैसा देना बंद कर दिया।
आपने तीर्थ दर्शन यात्रा योजना बंद कर दी… आपने संबल योजना बंद कर दी। कमलनाथ जी ये पाप था। दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कमलनाथ की चक्की कितनी चलेगी ये तो पता नहीं मगर फिलहाल दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया है।