95 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदिया बाई ने किया मतदान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व.मोहकम सिंग की पत्नी है सुदिया बाई

95 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदिया बाई ने किया मतदान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व.मोहकम सिंग की पत्नी है सुदिया बाई
बैतूल। 95 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदिया बाई मोहकम सिंह उइके ने शुक्रवार 10 नवंबर को अपने मत का उपयोग कर घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सातलदेही में अपने घर पर बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनका मानना है कि मतदान हमारा अधिकार है। जब वह अपने मत का प्रयोग कर रही थी तो उनकी आँखें नम हो गयी।
उन्होंने बताया कि उनके पति स्व.मोहकम सिंग बैतूल के पहले विधायक होने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे, जिन्होंने अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया था।
उनका नाम आज भी सतपुड़ा के जंगलों में गूंजता है। स्व.मोहकम सिंग की पत्नी सुदिया बाई जो स्वयं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है और कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनका घोड़ाडोंगरी में इलाज चल रहा था। इस कारण पहले चरण में वह मतदान नही कर सकी थी।
आज उनका वोट भी लोगो के लिये प्रेरणा देता है उनकी उम्र 95 साल से अधिक हो गयी है और वह अपने वोट को अपना अधिकार समझती है। यही अधिकार आज लोगो में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की प्रेरणा देता है।