बहनो ने पुकारा और भाई चला आया, सीएम शिवराज सिंह ने दिल छू लेने वाली बात कही
स्व सहायता समूह के माध्यम से बहनों को बनाऊंगा लखपति-शिवराज सिंह

बहनो ने पुकारा और भाई चला आया, सीएम शिवराज सिंह ने दिल छू लेने वाली बात कही
स्व सहायता समूह के माध्यम से बहनों को बनाऊंगा लखपति-शिवराज सिंह
तपस गुप्ता उमरिया
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर है। जहां विधानसभा चुनाव में लगातार चुनावी प्रचार चल रहे हैं। जहा मानपुर में आयोजित जनसभा में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र जारी कर रही है,जिसमे हमे रहना था पर बहना ने पुकारा और भाई चला आया की बातों से उन्होंने आज शुरुआत की।
जहा यह बाते उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी,बेईमान और धोखेबाज़ है,सवा महीने की सरकार में सम्बल योजना सहित क़ई योजनाएं उन्होंने बंद कर दी थी। वही अब इनकी सरकार आएगी तो न लाडली रहेगी और न योजना रहेगी।
साथ ही उन्होंने भाषण में बच्चों की शिक्षा को लेकर बडी बातें कही. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आने के बाद 25 से 30 गांव के बीच विद्यालय होंगे, बच्चे बस से स्कूल जाएंगे। वही बच्चों को फ्री लेपटॉप दिया जायेगा. बच्चो की पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त होगी,इसके अलावा मेधावी छात्रों को स्कूटी देंगे।
उन्होने महिलाओं की लाडली बहना योजना को भी सराहा और कहा कि हमारी बहने अब आत्मनिर्भर हो रही है। समूह के माध्यम से सभी को लखपति बनाऊंगा। वही उन्होंने सरकार बनने के बाद सभी लाडली बहनों के पक्के मकान की बात भी कही। जहा अंत मे उन्होंने सभी लोगो से प्रचार में जुटने और भाजपा को जीत दिलाने की बात कही।
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर कांग्रेस के ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा की सदस्यता ले ली है। लगातार उमरिया जिले में कांग्रेस के लोग अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं ऐसे देखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।