भगवान सहस्त्रार्जुन जी की जयंती पर पाली में कलचुरी समाज की महिलाओं ने मनाया त्योहार
बच्चों ने दी खूबसूरत प्रस्तुति

भगवान सहस्त्र अर्जुन जी की जयंती पूरे भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है जहां अब उमरिया जिले के पाली में भी इसे धूमधाम से लोग मानते हुए दिखाई दिए हैं।
जहा भगवान सहस्त्रार्जुन जी की जयंती के पावन अवसर पर बिरसिंहपुर पाली कल्चुरी समाज की महिलाओ के द्वारा समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुरुवात प्रभा शिवहरे, पूर्णिमा जायसवाल, रीता शिवहरे, वर्षा शिवहरे व समस्त कल्चुरी समाज की महिलाओं द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
इतना ही नहीं भगवान सहस्मार्जुन के इस पावन अवसर पर बच्चों ने एकल नृत्य व सामुहिक नृत्य व खेल प्रस्तुति द्वारा इस सफल यादगार बनाने में अविस्मरणीय सहयोग दिया।
यह कोई पहला त्यौहार नहीं है बल्कि उमरिया जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत लगातार यह त्यौहार लोग मानते हुए देखे गए हैं। केवल कलचुरी समाज के ही नहीं बल्कि अन्य समाज की महिलाएं भी आगे आ रही हैं और अपने त्योहारों को बचाने का कार्य कर रही है।