---Advertisement---

Mp news:“तांत्रिक के वेश में आए ठगों ने परिवार से लाखों के जेवर उड़ाए, पोटली खोलते ही निकले पत्थर”

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:“तांत्रिक के वेश में आए ठगों ने परिवार से लाखों के जेवर उड़ाए, पोटली खोलते ही निकले पत्थर”

Mp news : मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में शुक्रवार को हैरान कर देने वाली ठगी की वारदात सामने आई। तांत्रिक का भेष धारण कर आए दो युवकों ने विश्वभान जायसवाल नामक ग्रामीण परिवार को धन दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपए मूल्य के आभूषण हड़प लिए। ठगों की चालाकी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परिवार को जेवरों की जगह पोटली में पत्थर थमा गए और फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक सुबह विश्वभान जायसवाल के घर पहुंचे। वे खुद को तांत्रिक बताते हुए परिवार से घुल–मिल गए। शुरुआत में उन्होंने घर के सदस्यों के अतीत की कुछ घटनाओं का उल्लेख कर उनका विश्वास जीता। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि विशेष अनुष्ठान के जरिए घर का धन और आभूषण दोगुना कर सकते हैं।

विश्वभान जायसवाल उनकी बातों में आ गए। पत्नी ने आपत्ति भी जताई, लेकिन उन्होंने वर्षों की कमाई से जुटाए गए जेवर अलमारी से निकालकर ठगों को सौंप दिए। दोनों युवकों ने जेवरों को एक पोटली में रखकर पूजा–पाठ और मंत्रोच्चार का नाटक किया। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि पोटली को दो घंटे बाद ही खोलना, तभी अनुष्ठान सफल होगा।

निर्देशानुसार तय समय बाद जब पोटली खोली गई, तो उसमें आभूषणों की जगह केवल साधारण पत्थर भरे मिले। ठगी का एहसास होते ही परिवार ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन दोनों युवक मौके से फरार हो चुके थे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Comments are closed.

Share & Earn