---Advertisement---

MPCrime:डबरा नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर में भगदड़, एक महिला की मौत, 8 घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

MPCrime:डबरा नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर में भगदड़, एक महिला की मौत, 8 घायल

MPCrime:ग्वालियर के डबरा में मंगलवार से नवग्रह मंदिर शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य स्तर पर शुरू होना था. ये मंदिर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा बनवाया गया है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही दिन भगदड़ मच गई और हादसे में एक महिला की मौत हो गई. साथ ही कई महिलाओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घायलों में एक महिला को ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भगदड़

असल में डबरा में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा बनवाए गए नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. ये कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलने वाला है. कार्यक्रम के पहले दिन जब कलश यात्रा निकाली जानी थी, इसी बीच कलश यात्रा के लिए इकट्ठा हुई भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई. इसी भगदड़ में कई महिलाएं एक के ऊपर एक गिरीं, कुछ को भीड़ ने रौंदा, जिसमे कई महिलाएं घायल हो गईं.

1 महिला की मौत, 8 घायल, 4 गंभीर

डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार के मुताबिक “इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. जिसका नाम रति साहू बताया गया है. वहीं इस घटना में 8 महिलाओं के घायल होने की बात सामने आयी थी.” घायलों में चार की हालत गंभीर है. जिसमें एक 4 साल की बच्ची भी शामिल है. इन में से 3 महिलाओं को ग्वालियर रेफर किया गया था. एक महिला को बेहोशी की हालत में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं 4 साल की बच्ची और अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

ट्रामा सेंटर में भर्ती महिला बेहोश, डबरा में लोगों में आक्रोश

MPCrime:ट्रामा सेंटर में भर्ती महिला का नाम पता लगाया जा रहा है, क्योंकि वह बेहोश है और उसके परिजनों का अभी तक कोई अता पता नहीं है. जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने बताया कि “महिला को यहां भर्ती कराया गया है, इसे अब तक होश नहीं आया है. संभवतः उसे पेट या सीने में गंभीर छोटे आई हैं. अभी जांच करायी जा रही है, उनकी रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी. उसे कितनी और कहां-कहां चोट है.” उधर डबरा में भी इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. लोग कार्यक्रम में पुलिस की अव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक
चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक

चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और...

Share & Earn