---Advertisement---

Mpnews:इंदौर में 13 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, घर पर थी अकेली

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:इंदौर में 13 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, घर पर थी अकेली

Mpnews: इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। शाम को पिता के लौटने पर इस दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, कृष्णापुरी कॉलोनी में रहने वाली छात्रा प्राची ने यह कदम उठाया। पिता धर्मेंद्र, जो चाय-नाश्ते की होटल चलाते हैं, शाम को जब घर पहुंचे तो बेटी को कमरे में फंदे पर लटका देखा। उस समय घर के अन्य दो बच्चे स्कूल से लौटकर बाहर गए हुए थे।

परिजनों ने बताया कि प्राची पिछले करीब एक महीने से बीमार चल रही थी, जिसके चलते वह स्कूल नहीं जा पा रही थी। दो दिन पहले ही उसने दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था। पिता का कहना है कि पढ़ाई छूट जाने और दोबारा स्कूल जाने को लेकर वह मानसिक तनाव में थी।

पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है।

इसी दिन शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र से एक और आत्महत्या का मामला सामने आया। पंचमूर्ति नगर निवासी 50 वर्षीय रामजीवन ने जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक, रामजीवन एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे, लेकिन स्वास्थ्य और काम से जुड़ी परेशानियों के कारण काफी तनाव में रहते थे। पुलिस ने इस मामले में भी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn