---Advertisement---

Mpnews:करेरा में दिन दहाड़े कोर्ट जाते वक्त एडवोकेट संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या…

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:करेरा में दिन दहाड़े कोर्ट जाते वक्त एडवोकेट संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या…

Mpnews:शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, बेखौफ बदमाशों ने किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास, सिद्धन रोड पर एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी, वही हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वकीलों में भारी रोष व्याप्त है,

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे की है, एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना अपने निवास से न्यायालय की ओर बाइक से जा रहे थे, जैसे ही वे किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास, सिद्धन रोड पर समीप पहुंचे, घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, गोली लगने के कारण एडवोकेट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,

Mpnews:वारदात की सूचना मिलते ही करैरा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,

फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है,

वही इस सनसनीखेज हत्या के बाद स्थानीय अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है, कानून के रक्षक की इस तरह दिन दहाड़े हुई हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं..?

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर
युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर

युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक...

Share & Earn