---Advertisement---

Mpnews:शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में युवा प्रेमी ने उसके 7 साल के बेटे का घोंटा गला

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में युवा प्रेमी ने उसके 7 साल के बेटे का घोंटा गला

Mpnews:शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में उसके सात साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर शव को बंद कोयला खदान में फेंक दिया। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम प्रसंग था।

मोइशीन नंदनी को पाने के लिए इस कदर पागल हो चुका था कि वह उसके रास्ते की हर रुकावट खत्म करने को तैयार था। नंदनी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था। वजह उसके दो छोटे बच्चे थे। यही बात मोइशीन को खटक रही थी और उसने बच्चों को अपने प्रेम के बीच कांटा मान लिया। आरोपित ने पहले नंदनी के सात साल के ऋतिक कोल निशाना बनाया।

वह मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बगैय्या नाला के पास बंद पड़ी कोयला खदान में ले जाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने बच्चे के शव को खदान में भरे पानी में फेंक दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित दूसरे बच्चे को भी खत्म करने की योजना बना रहा था।

गौरतलब है कि ऋतिक कोल, पुत्र बलराम कोल, पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और बच्चे की तलाश के लिए पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी। जो आखिरकार कोयला खदान में पानी में तैरता हुआ शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Mpnews:शव की हालत, नग्न अवस्था में बरामदगी और घटना स्थल की परिस्थितियों ने हत्या की आशंका को और मजबूत किया। कड़ी पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपित मोइशीन को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn