---Advertisement---

Mpnews:कठिन हालात में भी मऊगंज पुलिस का सख्त पहरा, 2025 में अपराधों पर कसता शिकंजा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:कठिन हालात में भी मऊगंज पुलिस का सख्त पहरा, 2025 में अपराधों पर कसता शिकंजा, ड्रग्स माफिया से लेकर महिला सुरक्षा तक बड़ी कामयाबी

Mpnews:मऊगंज जिला वर्ष 2025 में कानून-व्यवस्था के लिहाज से कई गंभीर चुनौतियों से गुजरा, लेकिन मजबूत रणनीति, निरंतर निगरानी और सख्त कार्रवाई के बल पर पुलिस प्रशासन ने हालात को काफी हद तक काबू में रखा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के नेतृत्व में मऊगंज पुलिस ने संगठित अपराध, महिला सुरक्षा, ड्रग्स तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाकर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

बुधवार शाम करीब 6 बजे मीडिया से बातचीत में एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि वर्ष 2025 में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा। इसके बावजूद जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने आपसी समन्वय और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। इसका नतीजा यह रहा कि महिला अपराध, एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों, लूट और डकैती की घटनाओं में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कई संभावित अपराधों को समय रहते रोका गया।

Mpnews:ड्रग्स के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान मऊगंज पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। एनडीपीएस एक्ट के तहत 40 प्रकरण दर्ज कर कुल 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 40 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 5.62 लाख रुपए) और 11,143 सीसी अवैध कोरेक्स सिरप (कीमत लगभग 19.70 लाख रुपए) जब्त किया गया। तस्करी में प्रयुक्त 6 दोपहिया और 13 चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 31 मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ भी पूरे वर्ष लगातार कार्रवाई की गई। इस दौरान 335 मामले दर्ज कर 339 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 2604 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12.45 लाख रुपए बताई गई है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn