---Advertisement---

Mpnews:हत्या से सनसनी, ड्यूटी करने अस्पताल जा रही नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:हत्या से सनसनी, ड्यूटी करने अस्पताल जा रही नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

Mpnews:सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक केंद्र के सामने नर्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है. जब नर्स ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी. आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गया. लोगों ने तत्काल सूचना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ. पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर की घटना

शाहगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है. जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स दीपशिखा अहिरवार ड्यूटी के लिए अस्पताल के बाहर पहुंची थी. तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी. गोली लगने से नर्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि, ”दीपशिखा अहिरवार जबलपुर के पाटन की रहने वाली थी. यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स पद पर पदस्थ थी. वह कस्बे के पठान मोहल्ला में रहती थी. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, बुधवार रात 8 बजे जब वो अपनी ड्यूटी पर आ रही थी, तो अस्पताल के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने पहले उसे धक्का देकर गिरा दिया, फिर उस पर फायरिंग कर दी.

Mpnews:आरोपी ने तीन राउंड फायर किए, जिसमें दो गोली बाजू में और एक गोली पेट में लगी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी की तलाश की. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया. अलग- अलग टीम बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है. हम जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा करेंगे.”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn