---Advertisement---

Mpnews:पत्नी की जिद में कातिल बना बेटा,अपनी माँ की पत्थर से कर दी निर्मम हत्या

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:पत्नी की जिद में कातिल बना बेटा,अपनी माँ की पत्थर से कर दी निर्मम हत्या, जमीन पत्नि के नाम कराना रहा था आरोपी, भागते समय हिरासत में लिया

Mpnews:दतिया मे आखिरकार एक पत्नी की जिद एवं जमीन अपने नाम कराने की लालच ने एक पति एवं पुत्र को अपनी माँ का कातिल बना दिया है। जी हा, पुत्र ने अपनी माँ की जमीन को अपनी पत्नि के नाम करने को लेकर एक पुत्र ने अपनी ही सगी माँ की पत्थर से निर्मम हत्या कर दी है। जिसे सभ्य समाज मे किसी प्रकार से सही नही कहा जा सकता है। दरसल जिगना थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर में एक 29 वर्षीय बेटे ने अपनी ही मां की नुकीले पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

आरोपी पत्नी के दबाव में मां से जमीन अपने नाम कराना चाहता था घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मृतका मिथिला पाल (50) पत्नी महेश पाल निवासी विजयपुर में रहती थी। महिला का छोटा बेटा अरविंद पाल जमीन नाम कराने के लिए मां से विवाद कर रहा था। गुस्से में इनकार करने पर उसने मां को नुकीले पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

Mpnews:पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर मेन रोड से हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब रात करीब 8 बजे महिला का भतीजा सुरेंद्र पाल दतिया से मजदूरी कर गांव लौटा। उसने घर के अंदर से बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी। बाहर आरोपी अरविंद खड़ा था।

जब उससे बच्चे के रोने का कारण पूछा गया तो आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा और फिर वहां से चला गया। घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। संदेह होने पर सुरेंद्र ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो खून से सनी हालत में मिथिला पाल का शव पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविंद की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी करीब छह साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद दूसरी शादी हुई, जिससे उसका डेढ़ साल का बेटा है। दूसरी पत्नी भी करीब 20 दिन पहले घर छोड़कर मायके गई थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी का कहना था कि जब तक मां के नाम की जमीन उनके नाम नही की जाएगी, वह साथ नहीं रहेगी। इसी बात को लेकर अरविंद और उसकी मां मिथिला पाल के बीच विवाद हुआ, जो रात में खूनी बारदात में बदल गया। गुस्से में आरोपी ने नुकीले पत्थर से मां पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Mpnews:बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन के विवाद और पत्नी के दबाव की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हत्या में प्रयुक्त पत्थर समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक
चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक

चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और...

Share & Earn