---Advertisement---

Mpnews:किन्नरों पर सरेराह धारदार हथियार से हमला,आरोप नकली किन्नर गिरोह के सरगना

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:किन्नरों पर सरेराह धारदार हथियार से हमला,आरोप नकली किन्नर गिरोह के सरगना, 

सोने की चेन भी झपटी… 

Mpnews:भोपाल के कोहेफिजा इलाके में किन्नरों के ऑटो को तीन बदमाशों ने सरेराह रोक लिया। आरोपियों ने चाकू मारकर एक किन्नर को घायल किया, जबकि अन्य दो के साथ हाथ और मुक्कों से मारपीट की। किन्नरों ने बदमाशों पर सोने की एक चेन झपटने का भी आरोप लगाया है।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:10 बजे की है। किन्नरों ने हमला कराने का आरोप नकली किन्नर गिरोह पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक किन्नर पल्लवी पाठक मंगलवारा में रहती है। वह गुरू सुरैया नायक गुट की किन्नर हैं। पल्लवी का आरोप है कि ऑटो में सवार होकर मंगलवार से बैरागढ़ की ओर जा रहे थे। तभी बदमाश शाहरुख ईदगाह और उसके दो साथियों ने फिल्मी स्टाइल में लालघाटी ब्रिज पर ऑटो रोक लिया।

Mpnews:हथियारों से लैस आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। तीनों हथियारों से लेस थे। बदमाशों ने पल्लवी की सोने की चेन को गले से झपटा। पल्लवी ने विरोध किया तो शाहरुख ने उसके पांव में धारदार हथियार से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पल्लवी का आरोप है कि काजल ठाकुर नकली किन्नर है। वह किन्नरों के एक अन्य गुट की सरगना बताती है। काजल असली किन्नरों पर अड़ीबाजी कराती है। इतना ही नहीं उनके साथ कई बार लूटपाट और मारपीट भी करा चुकी है। शाहरुख काजल का पाला हुआ बदमाश है। आए दिन किन्नरों के साथ मारपीट, लूटपाट की वारदातें काजल और किन्नर मुस्कान मिर्जा के इशारे पर करते हैं।

पल्ली पाठक गुट ने मामले में काजल और मुस्कान को भी केस में आरोपी बनाए जाने की मांग की है। पुलिस ने घायल किन्नर को मेडिकल के लिए भेजा है। कोहेफिजा थाने पर किन्नरों पर हमले की खबर के बाद बड़ी तादाद में किन्नर एकत्र हो गए हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn