---Advertisement---

Mpnews:मऊगंज में महिला आक्रोश का विस्फोट,मंत्री विजय शाह के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:मऊगंज में महिला आक्रोश का विस्फोट,मंत्री विजय शाह के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, पुतला दहन कर इस्तीफे की उठी मांग

Mpnews:मऊगंज जिले में गुरुवार शाम उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब महिला सेवा दल की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को कथित तौर पर धमकाने के आरोपों को लेकर महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने मंत्री का पुतला दहन कर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह विरोध प्रदर्शन महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रदेश सचिव अरुणा तिवारी ने किया। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर पहुंचीं और लाडली बहना योजना को लेकर किसी भी तरह की धमकी या दबाव को अस्वीकार्य बताया।

Mpnews:महिला सेवा दल का आरोप है कि मंत्री विजय शाह ने हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान यह बयान दिया कि जो लाडली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान नहीं करेंगी, उनकी सहायता राशि नहीं बढ़ाई जाएगी और उनकी पात्रता की जांच भी रोक दी जाएगी। महिलाओं ने इस बयान को न केवल अपमानजनक बताया, बल्कि इसे लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ करार दिया।

प्रदेश सचिव अरुणा तिवारी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना किसी मंत्री या व्यक्ति की कृपा नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की महिलाओं का हक है, जो करदाताओं के पैसे से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को डराने-धमकाने की भाषा सत्ता की कमजोरी को दर्शाती है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं का सम्मान करना किसी भी जनप्रतिनिधि का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। यदि कोई मंत्री इस तरह के बयान देता है, तो उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री विजय शाह पहले भी महिलाओं और कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे बयानों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn