---Advertisement---

Mpnews:चोरी के शक में युवक के साथ दरिंदगी, परिवार बोला, पुलिस ने सच दबाने की कोशिश की

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:मऊगंज में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में युवक के साथ दरिंदगी, परिवार बोला, पुलिस ने सच दबाने की कोशिश की, एसपी के हस्तक्षेप के बाद मिला इलाज

Mpnews:मऊगंज जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक युवक के साथ ऐसी बर्बरता की गई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारती ने मामले को दबाने की कोशिश की और एफआईआर में गंभीर धाराओं को शामिल नहीं किया।

पीड़ित के पिता का कहना है कि उनका बेटा रास्ता भटककर किसी के घर की बाउंड्री के पास रुक गया था। इसी दौरान घरवालों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। परिजनों के मुताबिक, मारपीट के दौरान युवक के साथ अमानवीय अत्याचार किया गया। जब सुबह परिवार वहां पहुंचा तो युवक अधमरा हालत में पड़ा था, उसका चेहरा खून से लथपथ था।

पीड़ित की मां ने बताया कि पुलिस ने न तो तत्काल मेडिकल कराया और न ही शिकायत दर्ज की, बल्कि उन्हें डांटते हुए कहा गया कि बेटे को घर ले जाएं। बाद में हालत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी उचित इलाज नहीं मिला।

Mpnews:मामले की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया। एसपी ने डॉक्टरों से बात कर पीड़ित के इलाज की व्यवस्था करवाई और उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तीन दिनों में यह दूसरी बार था जब युवक को गंभीर हालत में रीवा भेजा गया।

इस पूरी घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं एसपी दिलीप सोनी ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल
गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का...

Share & Earn