---Advertisement---

मुहर्रम पर निकाली गई ताजिया, दी गई शहादत, मुस्लिम समुदाय के लिए गम और मातम का है माह 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मुहर्रम पर निकाली गई ताजिया, दी गई शहादत 

मुस्लिम समुदाय के लिए गम और मातम का है माह 

सीधी 

सीधी जिले के सीधी शहर, मड़वास, सिहावल एवं सेमरिया सहित अन्य इलाकों में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम पर ताजिया निकल गई। सीधी शहर के लालता चौक से और मड़वास में नूरी मोहल्ला से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्बला शरीफ तक जुलूस निकालकर शहादत दी गई।

मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए मोहर्रम का महीना बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि यह इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान के बाद मोहर्रम दूसरा सबसे पवित्र और खास महीना माना जाता है। मोहर्रम को दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा एक पवित्र माह के रूप में मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार हर साल मोहर्रम की तारीख बदलती रहती है इसका कारण यह है कि इस्लामिक कैलेंडर एक चांद कैलेंडर है, ऐसे में इस वर्ष 2026 में मोहर्रम 26 जून को मनाया गया।

यौम-ए-यौम-ए-आशूरा यह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए मातम का दिन होता है। इस्लाम धर्म से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, करीब 1400 साल पहले मुहर्रम के 10वें दिन ही पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। सुन्नी समुदाय के लोग मुहर्रम के नौंवी और दसवीं तारीख को रोजा रखते हैं। यौम-ए-आशूरा के दिन लोग काले कपड़े पहनते हैं और मातम मनाते हैं, शहरों के इमामबाड़े से ताजिए का जुलूस निकाला जाता है।

सिहावल में पूर्व मंत्री ने की शिरकत

रामपुर सिहावल में आयोजित मोहर्रम कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोहर्रम हमें हज़रत इमाम हुसैन जी के सत्य, न्याय, त्याग, धैर्य और इंसानियत के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने तथा मानवता और न्याय की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हमारी साझी संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारा ही एक सशक्त एवं समरस समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn