भारत की सबसे बहादुर महारानियां जिनकी सुंदरता की कायल थी दुनिया

आजकल महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दिया जा रहा है। अब महिलाओं के हक को लेकर लोग काफी सचेत हुए हैं और अब उन्हें भी समान अवसर दिए जाने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर, महिलाओं ने भी अपने हुनर व काबिलियत का परिचय पूरे विश्व के सामने रखा है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक इस बात का इतिहास गवाह है कि महिलाएं समाज में किसी ना किसी स्तर पर अपना पूर्ण योगदान देती आई हैं।आपने यकीनन कई राजा-महाराजा की कहानियां सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको इतिहास की कुछ हसीन महिलाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी न सिर्फ बहादुरी बल्कि खूबसूरती के भी लोग दीवाने थे। तो देर किस बात की आइए जानते हैं भारत की खूबसूरत रानियों के बारे में।
इतिहास की हसीन महिलाओं महारानी गायत्री देवी का नाम आता है। हालांकि, भारत में महिलाओं की स्थिति मजबूत बनाने के लिए महारानी गायत्री देवी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। महारानी गायत्री देवी शाही परिवार से थीं। (मुगल काल में पर्दे के पीछे शासन करने वाली महिला)
शादी के बाद उन्होंने न केवल परिवार बल्कि अपने राज्य को भी संभाला। बता दें कि गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। गायत्री देवी अपनी स्ट्रांग पर्सनालिटी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। कहा जाता था कि उन्हें मेकअप की भी जरूरत नहीं होती थी।