---Advertisement---

NH-39 पर हाथियों की दस्तक, ग्राम बढ़ौरा में डेढ़ घंटे थमा ट्रैफिक, 300 वाहन जाम में फंसे

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

NH-39 पर हाथियों की दस्तक, ग्राम बढ़ौरा में डेढ़ घंटे थमा ट्रैफिक, 300 वाहन जाम में फंसे

एमपी के सीधी जिले के ग्राम बढ़ौरा के पास NH-39 पर रविवार रात करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जंगल से निकलकर हाथियों का दल मुख्य मार्ग पर आ पहुंचा। जहा हाथियों के सड़क क्रॉस करने के दौरान एहतियातन प्रशासन और वन विभाग ने लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक रोक दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अनुमानित 300 से अधिक गाड़ियां जाम में फंसी रहीं, और यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के बताने के अनुसार, हाथी रोड क्रॉस कर सीधी की दिशा में बढ़ रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनज़र NH-39 के दोनों ओर करीब 2-2 किलोमीटर पहले और बाद तक बैरिकेडिंग कर दी गई। जहा वाहनों को रोककर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

गौरतलब है की वन विभाग चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह ने बताया कि जंगली और विशालकाय जानवर होने के कारण विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।उन्होंने कहा की “हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है। हाथियों का दल सुरक्षित रूप से सड़क पार कर दूसरे छोर की ओर बढ़ गया है, अब मार्ग पूरी तरह खोल दिया गया है,” उन्होंने कहा।

वही इस घटना के दौरान जाम में फंसे लोगों ने धैर्य बनाए रखा। मार्ग खुलने के बाद कई वाहन तेज गति से आगे बढ़ते दिखे, हालांकि अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक ड्राइविंग की सलाह दी। साथ ही स्थानीय समाजसेवी प्रभात वर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम और स्वयंसेवकों ने मिलकर भीड़ को नियंत्रित किया तथा हाथियों की दिशा मोड़ने के लिए पारंपरिक उपाय अपनाए। “घनी आबादी वाले क्षेत्रों से हाथियों का मूवमेंट दूर रखने के लिए टीम ने लकड़ी में मसाला जलाकर नियंत्रित तरीके से धुआं-आग का सहारा लिया, जिससे दल सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ सका,” उन्होंने बताया।

हालांकि स्थिति सामान्य है, और वन विभाग क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है, ताकि हाथियों की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा सके तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn