नरेन्द्र मोदी बिचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष के अगुआयी में विशाल जन सभा का आयोजन करमाई मे सम्पन्न
सीधी जिले के मझौली के करमाई में विशेष जनसभा का आयोजन नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री मां भारती फाउंडेशन के संस्थापक गणेश सिंह राजावत की अगवाई में विशाल जनसभा का आयोजन ज्ञान शिखा पर्वत करमाई मे किया गया।
जहां नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश भर के नेता कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में जिला भर के ब्लाकों के लोग व मझौली के ग्रामीण उपस्थित थे।
जहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश सिंह राजावत ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि
नरेंद्र मोदी विचार मंच एक सामाजिक और राजनीतिक विचारधारा आधारित संगठन है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। यह मंच शासन प्रशासन के मुख्यधारा से जुड़कर जमीनी स्तर पर राष्ट्रवाद और सामाजिक सुधारों को को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री मां फाउंडेशन के संस्थापक गणेश सिहं राजावत के द्वारा कार्यक्रम में बताया गया कि नरेन्द्र मोदी बिचार मंच और श्री मां फाउंडेशन दोनों का उद्देश्य एक है। बिचार रंग मंच में वंचित और ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें स्कूलों से जोड़ना।स्वास्थ्य सेवाएं: जरूरतमंदों और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर (Medical Camps) और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास (Skill Training), और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के गठन में मदद करना।जल संरक्षण,जल प्रबंधन, और पौधारोपण (जैसे- “हर घर एक पेड़” अभियान) जैसे पर्यावरण-अनुकूल कार्यों को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योगों का समर्थन करना। एवं संस्था समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों की मदद करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में आदिवासी शैला कर्मा नृत्य से भी लोगों का मनोरंजन हुआ एवं संस्था प्रमुख के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने बालो को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश सिंह राजावत,प्रदेश सचिव रेशमा साकेत,सीधी जिला प्रभारी ममता सिंह,रीवा जिला अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल ,सतना जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह परिहार,पन्ना जिला अध्यक्ष दीपक सिंह परमार, मैहर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय एवम मैहर जिला प्रभारी अतुल सिंह,श्री मां भारती फाउंडेशन के राष्ट्रीय ट्रेनर किशोर कुमार महतो,खुशबू कुमारी, बालमीक पाल,जगदीश सिंह,उदित नारायण सिंह,दुर्गा सिंह,सरिता सिंह,भरतेंदु सिंह,उमा सिंह,छत्रपति सिंह,मंदाकिनी सिंह,रामाधार सिंह, कृष्ण कुमारी सिंह,राकेश सिंह,राजेश सिंह, रामसखा सिंह,चंद्रभान सिंह,मिस्टर प्रसाद बैगा, श्री निवास सिंह,जानकर बैगा,सुरजन सिंह,रामाश्रय साकेत,शिवालक अगरिया,शिवकुमार गुप्ता,इंद्रकली सिंह,विनय कुमार यादव,राजाराम यादव,प्रेमलाल यादव,गीता बैगा,रामदास बैगा,रमेश बैगा,गीता देवी बैगा,रूबी सिंह, अंजू सिंह,रामनरेश सिंह,सविता सिंह,रन्नु सिंह,परमेश्वर सिंह,गोविंद सिंह,देवनारायण सिंह,धनी सिंह,रीना सिंह,रजनबाई सिंह,प्रेमवती सिंह,रामभजन सिंह,श्यामकली सिंह,सीता सिंह,गीता सिंह,प्रभा सिंह,महेश यादव,प्रमिला सिंह,रामटहल पाल,सुनील सिंह,रामकली सिंह,गुड़िया बैगा,सुशीला सिंह,रोशनी सिंह और राखी सिंह आदि उपस्थित रहे।
इनका कहना है।
1-ज्ञान से बड़ा कोई दान नही”, “गुरु के बिना कोई ज्ञान नही ” इसी के परिपालन में, मैं गणेश सिंह राजावत, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य शाखा मध्य प्रदेश, विश्व के जननायक, देश के लोकप्रिय, धर्मध्वजा फहराने वाले कर्मठ प्रधानमंत्री विश्व गुरु, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ,7 जून के “ज्ञानशिखा पर्वत” के विशाल जनसभा के मंच पर कदम रखने के पूर्व ही, उनको कर्मगुरू की शपथ लेकर इस मंच को नमन करता हु। मैं पूरी लगन ,निष्ठा के साथ नरेंद्र मोदी विचार मंच के उद्देश्यों को सतत जन जन तक पहुंचाकर राष्ट्रहित,देश हित और जनहित का सतत कार्य करता रहूंगा।
गणेश सिंह राजावत (उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदी विचार मंच मध्यप्रदेश)
2-हमे नरेंद्र मोदी विचार मंच सीधी जिले की जिम्मेदारी सोपी गई है, उसके तहत हमारे देश के प्रधानमंत्री हर गरीब महिला,जन जन तक जो योजनाएं संचालित की है,उसको मैं जनजन तक पहुंचाकर सबके उत्थान का काम करूंगी।
ममता सिंह (जिला प्रभारी सीधी,नरेंद्र मोदी विचार मंच,मध्यप्रदेश
3-जो उद्देश्य नरेंद्र मोदी विचार मंच के है,वही उद्देश्य मां भारती फाउंडेशन के भी है,हमलोग पूरे ईमानदारी,लगन ,निष्ठा के साथ, देश हित ,राष्ट्र हित और मानव हित का ख्याल रखते हुए, “ज्ञानशिखा पर्वत ” रूपी मां भारती का “ज्ञान की मंदिर” से लोगो को जीवन जीने की कला,मानव कल्याण और भारतीय संस्कार और संस्कृति की ज्ञान का बोध कराते हुए जन जन तक लाभ पहुंचाने का काम करेंगे।
किशोर कुमार महतो (राष्ट्रीय ट्रेनर मां भारती फाउंडेशन)
मैं चाहता हूं पूरे मंझोली क्षेत्र के मेरे समस्त भाई बहनों, हम सभी मिलकर जन सेवा के लिए अपना कदम बढ़ाए और ज्ञानशिखा पर्वत रूपी ज्ञान का मंदिर निर्माण हेतु एक नेक कार्य मेंअपना अपना सहयोग दे।
जगदीश सिंह टेकाम करमाई

