---Advertisement---

नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस 22 जून को, प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस 22 जून को, प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम

भोपाल। नरेंद्र मोदी विचार मंच के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 जून 2026 को मध्य प्रदेश सहित देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने प्रदेश, संभाग, जिला, विधानसभा एवं मंडल स्तर के समस्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार नरेंद्र मोदी विचार मंच की स्थापना 22 जून 2004 को हुई थी। संगठन अपने 23वें स्थापना दिवस को सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक मनाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी संभागों, जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों में संगठन ध्वजारोहण, संगठन गीत, विचार गोष्ठी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों की प्रस्तुति, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान तथा संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा प्रमुख रूप से शामिल रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संगठन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात 4 से 5 एचडी फोटो एवं लगभग 1 मिनट का वीडियो उसी दिन शाम 6 बजे तक संगठन के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर पर भेजना अनिवार्य होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं संगठन की विचारधारा के अनुरूप सफल बनाया जाएगा।

— अमित श्रीवास्तव

सह मीडिया प्रभारी

नरेंद्र मोदी बिचार मंच

भारत राष्ट्र निर्माण समाचार

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर घेराव का ऐलान
घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर घेराव का ऐलान

घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर...

Share & Earn