---Advertisement---

Viral video:रीवा में पैरों से रौंदकर बन रहा “पोषण आहार”, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Viral video : रीवा में पैरों से रौंदकर बन रहा “पोषण आहार”, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल, प्रशासन जांच में जुटा

रीवा।
Viral video : रीवा जिले के पहाड़िया स्थित THR टेक होम राशन प्लांट से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा पोषण आहार—दलिया और पंजीरी—को श्रमिक पैरों से रौंदकर बना रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि पोषण मिश्रण को साफ-सफाई और गुणवत्ता के तमाम मानकों को ताक पर रखकर तैयार किया जा रहा है। यही पोषण आहार रीवा संभाग के सभी जिलों की आंगनबाड़ियों में सप्लाई किया जाता है, जहां से इसे गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को वितरित किया जाता है।

Viral video : बताया जा रहा है कि यह प्लांट महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जाता है, और इसका प्रशासनिक नियंत्रण जिला पंचायत के अधीन है। प्लांट का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार के साथ-साथ कुपोषण के खिलाफ लड़ाई है, लेकिन वीडियो ने व्यवस्था की पोल खोल दी है।

समाजसेवी बीके माला का आरोप

वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवी बीके माला ने इसे शर्मनाक करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पोषण आहार में दाल-सोयाबीन जैसी पौष्टिक सामग्री की मात्रा घटाकर गेहूं की भरमार कर दी जाती है, और महंगे पोषक तत्वों को बाजार में बेच दिया जाता है। इससे पोषण की गुणवत्ता खत्म हो जाती है और बच्चे व महिलाएं कुपोषित रह जाते हैं।

प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला पंचायत सीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि मौके पर जाकर मापदंडों के अनुसार पोषण आहार की गुणवत्ता और प्रक्रिया की जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn