बारिश के बीच जोहिला डैम ने दिखाया रौद्र रूप, एक साथ खुले पांच गेट

उमरिया में लगातार बारिश से जोहिला डैम का जलस्तर बढ़ने पर पांच गेट कुल 12 मीटर तक खोले गए। पानी के तेज बहाव का नजारा देखने लोगों की भीड़ पहुंच रही है। सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

पालक मंत्री के सामने फूटा जनप्रतिनिधियों का आक्रोश, जिला पंचायत सीईओ की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

मंत्री दिलीप जायसवाल के समक्ष जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी की कार्यप्रणाली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी खुलकर सामने आई। डीएमएफ की बैठक के दौरान भी सीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गईं

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन को लेकर घटा श्रद्धालुओं का सैलाब, 6 महीनों में करीब 70% गिरावट का दावा

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में पिछले छह महीनों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज किए जाने का दावा किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, जहां पहले प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचते थे,

फर्जी ‘पॉकेट गवाह’ मामले में इंदौर के तत्कालीन TI दिनेश वर्मा का किया गया डिमोशन, बने SI 

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने विभागीय जांच के बाद पूर्व खजराना ⁠थाना प्रभारी रहे दिनेश वर्मा पर बड़ी कार्यवाही की है,

20 साल से कीचड़ में फंसी चकडौर की नई बस्ती! ₹10 लाख की मुरुम भी नहीं आई काम

चकडौर की नई बस्ती में सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के मौसम में सड़क पर लगातार कीचड़ जमा होने के कारण यहां रहने वाले करीब 320 लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि कीचड़ की वजह से छोटे-बड़े वाहन भी इस रास्ते से निकलने में असमर्थ हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को पैदल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद हुआ बवाल,परिजनों ने घेरा मकान, घर मे पत्नी-बेटी कैद; करीब 100 लोग पहुंचे

मधुरी में राजमिस्त्री दिनेश साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। वही मृतक के परिजन और रिश्तेदारों ने करीब 100 की संख्या में पहुंचकर लक्ष्मीकांत पटेल के घर का घेराव कर दिया।

आकाशीय बिजली गिरने से 8 बकरियों की मौत, दो घायल

कुबरी गांव में शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से आठ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां घायल बताई जा रही हैं। जहा घटना से दो गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

रीवा से दौड़ेंगी ई-बसें, विंध्य की सड़कों पर बदलेगा सफर का अंदाज

रीवा से प्रस्तावित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए रूट और किराया तय किए जाने के बाद इसके संचालन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। योजना के तहत रीवा से सीधी, सतना और जबलपुर के बीच यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जोहिला नदी में नहाने गया पांच वर्षीय मासूम डूबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

पाली के मंठार चौकी क्षेत्र में जोहिला नदी में नहाने के दौरान पांच वर्षीय कार्तिक सोनी की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर प्लांट प्रबंधन ने हाइड्रल बंद कर शव को नदी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मेडिकल यूनिवर्सिटी की दौड़ में फिर छूटा रीवा? ग्वालियर की तैयारी से विंध्य में उठे बड़े सवाल

ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज को मेडिकल यूनिवर्सिटी के रूप में अपग्रेड करने की तैयारियां तेज हो रही हैं। ऐसे में विंध्य क्षेत्र में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर दूसरी मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रीवा की दावेदारी पर विचार क्यों नहीं हो रहा?