जोहिला पुल पर टकराए पिकअप और बस, हादसे में चालक फंसा, लोगों ने बचाई जान

बिरसिंहपुर पाली के जोहिला पुल के पास पिकअप और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, पुलिस जांच में जुटी है।

21 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, भाजपा नेता गिरफ्तार

शाजापुर जिले में करोड़ों रुपये के कथित साइबर ठगी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े नेता जगदीश मालवीय को गिरफ्तार किया है।

सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! शिकायतें मिलीं तो CMHO, तहसीलदार और पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज

लगातार सामने आ रही शिकायतों की समीक्षा के बाद उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), एक तहसीलदार और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

MP पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक बदलाव! अब गांव की सरकार चुनेगी EVM, खत्म होगी बैलेट पेपर की व्यवस्था

राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी पंचायत चुनावों में पारंपरिक बैलेट पेपर प्रणाली को समाप्त कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मतदान कराने का निर्णय लिया है।

कलेक्टर के दौरे की भनक लगते ही जागा प्रशासन! रातों-रात मुरुम डालकर बदहाल सड़क पर लीपापोती जारी

अमिलिया से सिहावल मुख्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसने विकास के दावों की पूरी पोल खोलकर रख दी है। सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों, कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो चुकी है।

प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल 

मध्य प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं जिले के पालक मंत्री दिलीप जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में वतौर मुख्य अतिथि 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे सम्मिलित होंगे।

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार पर उमा भारती का दर्द छलका, बोलीं— ‘यह मेरे लिए गहरा आघात, आत्ममंथन के बिना नहीं सुधरेंगे हाल’

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने चुनाव परिणाम को अपने लिए “गहरा आघात” बताते हुए स्वीकार किया कि इस चुनाव में भाजपा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी और पार्टी पूरी तरह असफल रही।

दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग के लिए बढ़ौरा उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

दस्तक अभियान में लापरवाही पर सीएमएचओ सख्त, औचक निरीक्षण में स्वास्थ्यकर्मी केंद्र पर मिले, नोटिस के निर्देश

स्कूल ड्रेस में खेत में धान रोपते दिखे छात्र, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

उमरिया के करकेली विकासखंड के ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती स्कूल के बच्चों का स्कूल ड्रेस में खेत में धान रोपते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले में प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने इसे कृषि संबंधी प्रोजेक्ट गतिविधि बताते हुए बच्चों से वास्तविक खेती का काम कराने से इनकार किया है।

शहर में चल रहा था जुआ, मकान के ऊपर कमरे में सजा था फड़

उमरिया शहर में मकान के ऊपर कमरे में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 75,205 रुपये नगद, 9 मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन सहित 6.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। यूपीआई लेन-देन की भी जांच जारी है।