पीएम जन औषधि केंद्र की दवाएं सस्ती भी अच्छी भी – सांसद डॉक्टर मिश्रा
सीधी। प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जिला अस्पताल परिसर में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा पहुंचकर जन औषधि केंद्र का निरीक्षण और दवाइयां की जानकारी प्राप्त करते हुए समस्त संसदीय क्षेत्र की जनता जनार्दन को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ सभी का अभिनंदन किया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने जन औषधि केंद्र में आए हुए ग्राहकों से जन औषधि के बारे में फीडबैक लेते हुए दवाइयां के बारे में विस्तार से बताया। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाइयां उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ सस्ती भी हैं। जन औषधि केंद्र में दवाइयां 90 प्रतिशत तक मार्केट दरों से सस्ती दर पर उपलब्ध है। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में पदस्थ सभी चिकित्सकों से आगरा किया है कि वे सस्ती दवाइयां मरीजों को लिखे।
पीएम के जन्मदिवस पर जिले को जन औषधि के रूप में अनमोल उपहार
सांसद डॉक्टर मिश्रा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता जनार्दन से अपील की कि वे सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार सस्ती और अच्छी दवाइयां लेने के लिए जन औषधि केंद्र का प्रयोग करें।
सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि पूरे देश भर में जन औषधि केंद्र के माध्यम से करोड़ों करोड़ों रुपए लोगों के बच रहे हैं। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि लोगों को सस्ती और अच्छी एवं उच्च गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रदेश के सभी जिला केन्द्र पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जिला चिकित्सालय परिसर में खोले गए हैं। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आमजन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर बाजार मूल्य की तुलना में 30 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर जेनरिक दवाइयां और मेडिकल उपकरण उपलब्ध हो रही हैं, जिससे गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग को बड़ी राहत मिल रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत और आमजन के लिए सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जन औषधि केंद्र न केवल कम खर्च में लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर ‘आरोग्य भारत’ की संकल्पना को साकार कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक पहल के लिए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाइसेंसी सुरेंद्र मणि दुबे ने कहा कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा जो भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन भी हैं, की पहल पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना हुई जिससे जिले के हजारों मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाइसेंसी सुरेंद्र मणि दुबे, फार्मासिस्ट डॉक्टर अनुपमा त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉक्टर यश वी खरे, डॉ हिमेश पाठक, डॉ रवि पटेल, डॉ आशीष भारती, विभा शर्मा डॉ मनोज परिहार, अमित प्रधान सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

