---Advertisement---

फाइनल से पहले ‘विजय की होली’,महिला दिवस पर महिलाओं ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लगाया तिलक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

फाइनल से पहले ‘विजय की होली’,महिला दिवस पर महिलाओं ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लगाया तिलक, रंगों से मांगी जीत की दुआ

आज भारत के विश्व कप फाइनल मुकाबले से पहले राजधानी भोपाल में क्रिकेट का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में टीम इंडिया के लिए जीत की कामना की। महिलाओं ने क्रिकेटरों के चित्रों के साथ होली खेली, उनके तिलक लगाए और रंगों के साथ जश्न मनाकर खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

जहा महिलाओं ने अपने चेहरों पर तिरंगे के रंगों से टीम इंडिया का झंडा बनवाया और हाथों में खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर रंग पंचमी का उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं में क्रिकेट को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। सभी ने एक स्वर में टीम इंडिया की जीत की कामना करते हुए कहा कि आज पूरा देश भारतीय टीम के साथ खड़ा है।

वही महिलाओं का कहना है कि भारतीय टीम चौथी बार विश्व कप फाइनल खेलने जा रही है और देशवासियों को पूरी उम्मीद है कि इस बार भी भारत ही विश्व विजेता बनेगा। खिलाड़ियों के चित्रों को तिलक लगाकर महिलाओं ने उनकी सफलता और विजय की प्रार्थना की।

इस कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और होली के रंगों के बीच महिलाओं ने भारतीय टीम के समर्थन में नारे भी लगाए। इस अनोखे जश्न ने यह संदेश दिया कि क्रिकेट के प्रति जुनून अब केवल पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ टीम इंडिया के साथ खड़ी हैं।

वही महिला दिवस और रंग पंचमी के इस खास अवसर पर रंगों और देशभक्ति के संगम ने राजधानी भोपाल में एक अलग ही माहौल बना दिया। अब सभी की नजरें विश्व कप फाइनल पर टिकी हैं और पूरा देश टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में बारात से लौट रही पिकअप बनी मौत का कारण, पलटने से 1 की मौत, 20–25 घायल, पहचान में जुटी पुलिस
सीधी में बारात से लौट रही पिकअप बनी मौत का कारण, पलटने से 1 की मौत, 20–25 घायल, पहचान में जुटी पुलिस

सीधी में बारात से लौट रही पिकअप बनी मौत का कारण, पलटने से 1...

Share & Earn