ताबड़तोड़ स्टार प्रचारक आ रहे उमरिया, 8 नवंबर को स्मृति ईरानी आएगी उमरिया
6 नवंबर को आ रहे उमरिया भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन

ताबड़तोड़ स्टार प्रचारक आ रहे उमरिया, 8 नवंबर को स्मृति ईरानी आएगी उमरिया
तपस गुप्ता उमरिया
विधानसभा चुनाव इन दिनों चरम पर है जहां पर स्टार प्रसारकों की सूची जारी हो गई है जिनमें से स्टार प्रचारक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी नाम है। जहां उमरिया जिले में लगातार कई मुख्यमंत्री दौरा कर रहे हैं तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी 6 नवंबर को उमरिया जिले की दोनों विधानसभा सीटों में दौरा करने वाले हैं।
इसी के साथ ही साथ भाजपा के चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिले की दोनों विधानसभा में 8 नवंबर यानि बुधवार को पहुंच रही हैं। जहां दोनों विधानसभा बांधवगढ़ और मानपुर में वे आम सभा को संबोधित करने वाली हैं। जहां विजराघवगढ़ के बिरौली में वह दोपहर को पहुंचेंगे और वहां भी आमसभा को संबोधित करेंगे।
उमरिया जिले में इस बार राजनीति आसान नहीं है लगातार दौरा बदल रहा है। भाजपा अपने स्टार प्रचारक लगातार उमरिया जिले में उतर रहे हैं जहां इसकी वजह से पूरी तरह से राजनीति में परिवर्तन आता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा यह चाहती है कि उमरिया जिले के दोनों विधानसभा सीट बीजेपी की झोली में फिर से जाएं लेकिन इस बार ऐसा हो पाएगा या नहीं यह तो जनता तय करेगी।