कांग्रेस सरकार बनने पर बनेगा गौअभ्यारण होगा ऐरा प्रथा पर लगेगी रोक : ज्ञान
बिजली और खाद के संकट ने किसानों के कमर तोड़ कर रख दी

कांग्रेस सरकार बनने पर बनेगा गौअभ्यारण होगा ऐरा प्रथा पर लगेगी रोक : ज्ञान
भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति दयनीय है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था लेकिन आज किसान कर्ज के दलदल में समाता जा रहा है। बिजली और खाद के संकट ने किसानों के कमर तोड़ कर रख दी।
उक्त बातें कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा में भ्रमण कर जनता जनार्दन से जनसंपर्क कर अपील करते हुए कहा आप सब कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के साथ जीता कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं हर जिले में गौअभ्यारण का निर्माण किया जाएगा।
जिससे आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी और किसानों की फसले जो आवारा पशुओं के कारण खराब हो रही है वह बचेगी, गोधन पशु योजना के तहत 2 रुपए किलो गोबर खरीदने का प्रावधान कांग्रेस की सरकार में होगा जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। कांग्रेस की सरकार बनते ही हर किसान का कर्ज माफ किया जाएगा।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए कांग्रेस सभी महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही पांच हार्स पावर तक के पंपों के बिजली का बिल फ्री होगा, सिंचाई के लिए लगातार 12 घंटे बिजली दी जाएगी। हर सीजन में खाद बीज की उपलब्धता बराबर सुनिश्चित करने का प्रावधान रहेगा।
किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जाएगा, कांग्रेस की सरकार बनने पर गेहूं 2600 रुपए क्विंटल और धान 2500 रुपए क्विंटल खरीदी जाएगी। फसलों के भी समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाएगी प्रदेश का किसान जब खुशहाल होगा, तभी प्रदेश समृद्ध और शक्तिशाली बन सकता है।
पूर्व में भी 18 महीने की कमलनाथ सरकार में हमने किसानों का कर्ज माफ करने का काम शुरू किया था लेकिन भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक कांग्रेस की सरकार गिर कर किसानों के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया था। अब आवश्यकता है ऐसी जनविरोधी किसान विरोधी युवा विरोधी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का।
आप सब संकल्प ले जन विरोधी भाजपा सरकार को आने वाले 17 नवंबर को मतदान के माध्यम से इस प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे और कांग्रेस को अपना अमूल्य वोट और जन समर्थन देकर प्रदेश में जनहित हितैषी कांग्रेस सरकार बनाएंगे।