भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी चुनावी सभा को किये संबोधित
विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आगमन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी चुनावी सभा को किये संबोधित
विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आगमन
चन्द्र सिंह कुशराम के समर्थन में की सभा
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मध्य नजर आज डिंडोरी नगर में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी उर्फ अनूप भैया का आगमन हुआ। चंद्र सिंह कुशराम के समर्थन में डिंडोरी जिले में रैली एवं सभा करने आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आगमन हुआ।
उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा औऱ कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए दोनो को भृष्ट औऱ विकास अवरोधी बताया इसके अलावा भृष्ट और नशा खोरी को लेकर निशाना साधा।
उनहोने बताया कि हमारी पार्टी नशा मुक्ति अभियान औऱ भय भूख भृष्टचार के संकल्प को लेकर संकल्पित है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य ही स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम को राधेश्याम राठौर, चन्द्र सिंह कुशराम , रमेश बनवासी औऱ भोला राठौर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अनेक ब्लाकों औऱ गाओ से पार्टी औऱ संगठन के कार्यकर्ताओं का आगमन हुआ।
सौरभ दुवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय शक्ति चेतना पार्टी