सीधी जिले के बहरी के ग्राउंड में आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का होगा दौरा।
सीडब्ल्यूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के पक्ष में मांगेंगे वोट

सीधी जिले के बहरी के ग्राउंड में आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का होगा दौरा।
सीडब्ल्यूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के पक्ष में मांगेंगे वोट
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के सीधी जिले की महत्वपूर्ण सीट सिहावल विधानसभा है। जहां सिहावल विधानसभा क्षेत्र से सिहावल के वर्तमान विधायक कमलेश्वर पटेल को विधानसभा से कांग्रेस ने टिकट दिया है।
लेकिन उनके विपक्ष में उन्हें हराने के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक को टिकट दिया है। आपको बता दें कि विश्वामित्र पाठक ने उनके पिता इंद्रजीत सिंह को पहली बार हराया था। और इंद्रजीत पटेल अपने जीवन में कभी भी विश्वामित्र पाठक के अलावा किसी से नहीं हारे थे।
जहां आज 15 नवंबर को बहरी के ग्राउंड में 2 बजे कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आ रही है और विशाल जनसभा को वह संबोधित करेंगी। जहां पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक सिहावल के कमलेश्वर पटेल के पक्ष में हुए जनता से वोट मांगेगी।