राजनीति
उमरिया जिले में 19 प्रत्याशियों के भाग का फैसला होगा आज, की जा रही वोटिंग
शाम 6 बजे तक होने वाली है वोटिंग

उमरिया जिले में 19 प्रत्याशियों के भाग का फैसला होगा आज, की जा रही वोटिंग
तपस गुप्ता उमरिया
उमरिया जिले की दो विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं जहां 19 प्रत्याशी अब मैदान पर हैं। जहां मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उमरिया जिले में आज शुक्रवार के दिन सुबह 7:00 से ही वोटिंग शुरू हो गई है मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके अलावा प्रशासन ने 585 पोलिंग बूथ बनाए हैं l
कुल मतदाता विधानसभा वार
मानपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता 2,50,917
पुरुष मतदाता 1,28,803
महिला मतदाता 1,22,114
बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता 2,29,088
पुरुष मतदाता 1,16,672
महिला मतदाता 1,12,414