---Advertisement---

पूर्व विधायक को कांग्रेस ने किया पार्टी से निष्कासित

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद की गई। आदेश कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान राजेंद्र भारती पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत मिलने के बाद संगठन ने पूरे मामले की समीक्षा की और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि राजेंद्र भारती को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मतदान और परिणाम से पहले लिया गया यह फैसला दतिया उपचुनाव की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। इससे स्थानीय कांग्रेस संगठन और चुनावी रणनीति पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल राजेंद्र भारती की ओर से निलंबन को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और अब सभी की नजर उपचुनाव के परिणामों पर टिकी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में सुरक्षा के दावों की खुली पोल, ठेका मजदूर गिरकर घायल... आखिर कब तक खतरे में रहेगी मजदूरों की जिंदगी
संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में सुरक्षा के दावों की खुली पोल, ठेका मजदूर गिरकर घायल... आखिर कब तक खतरे में रहेगी मजदूरों की जिंदगी

संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में सुरक्षा के दावों की खुली पोल, ठेका मजदूर...

Share & Earn